कुमाऊं विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए खुशखबरी, घर बैठे अप्लाई करें डिग्री माइग्रेशन एवं अन्य प्रमाणपत्रों के लिए.... -pptechinhindi
कुमाऊं विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए खुशखबरी, घर बैठे अप्लाई करें डिग्री माइग्रेशन एवं अन्य प्रमाणपत्रों के लिए.... -
उत्तराखंड :- कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के विद्यार्थियों के लिए एक अच्छी खबर है अब वह घर बैठ कर कर सकते हैं डिग्री माइग्रेशन एवं अन्य प्रमाणपत्रो के लिए आवेदन ,
उत्तराखंड के अनेक जिलों जैसे नैनीताल पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चम्पावत, डीडीहाट, धारचूला, हल्द्वानी, काशीपुर आदि जगहों में फैले कुमाऊं विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए यह काफी अच्छी खबर है
इससे पहले छात्रों को प्रमाणपत्रो के लिए कई बार तो नैनीताल जाना पड़ता था| इसमें छात्रों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता था अब विश्वविद्यालय के विभिन्न पाठ्यक्रमो जैसे स्नातक, स्नातकोत्तर एवं पीएचडी की पढ़ाई पूरी कर छात्र आसानी से घर बैठे बैठे प्रमाणपत्रो के लिए आवेदन कर सकते हैं
आवेदन करने के लिए लिंक नीचे दी गयी है जहाँ पर आपको कुछ आवश्यक जानकारी प्रविष्ट करनी हैं आवेदन करने के लिए यहाँ क्लिक करे
